{"_id":"63688be8067b08522e7a3839","slug":"one-died-andmany-injured-after-speedy-car-hit-thetractor-trolley-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक की मौत
Mon, 07 Nov 2022 10:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:09 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली व तेज रफ्तार कार के टकराने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गंगा मेला 2022 -Bijnor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में यूसुफपुर और मोरना के बीच रविवार देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के टकराने से हादसा हो गया।
हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे कार सवार मखियाली निवासी 24 वर्षीय बादल की मौत हो गई। कार में सवार उसके साथी मखियाली निवासी अमित, कुलबीर, मोंटी व एक अन्य घायल हो गए।
भोपा पुलिस ने बताया कि कार में सभी युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे और संभवत शुक्रताल गंगा स्नान करने जा रहे थे। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडकऱ फरार हो गया।
ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। बादल को घायल हालत में मेरठ सुभारती अस्पताल ले जाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।