फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One day seminar at SD College

जावा प्रोग्रामिंग एवं स्ट्रक्ट फ्रेमवर्क की दी जानकारी

Wed, 29 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
One day seminar at SD College
जावा प्रोग्रामिंग एवं स्ट्रक्ट फ्रेमवर्क की दी जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में एक दिवसीय जावा स्ट्रक्ट-2 सेमिनार में जावा प्रोग्रामिंग एवं स्ट्रक्ट फ्रेमवक्र की अग्रणी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी गई। सेमिनार में बीसीए एवं बीएससी कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

ग्रेटर नोएडा से आर सिस्टम्स से प्रोजेक्ट लीडर सचिन गोयल ने छात्रों को टेक्नोलॉजी एवं फ्रेमवर्क के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को प्रोजेक्टर पर जावा स्ट्रक्ट 2 के प्रोग्राम एवं कांसेप्टस भी समझाए। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने बताया कि इस सेमिनार से छात्रों को विभिन्न टेक्नोलॉजी की जानकारी होती है तथा वह भविष्य में स्वयं को आने वाली टेक्नोलॉजी के अनुरूप तैयार कर पाते हैं। कंप्यूटर विभाग के अध्यापकों ने सचिन गोयल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग बेहद महत्वपूर्ण है। आज का युग कंप्यूटर का है एवं सिर्फ कंप्यूटर चलाना की आवश्यक नहीं बल्कि उसके प्रोग्राम को बनाकर अपने लिए उनका प्रयोग जानना भी आवश्यक है। इस अवसर पर विभाग के प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रशांत, उमेश मलिक, विनीता, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed