फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One case dismissed, another filed for assault

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एक मुकदमा खारिज, दूसरे को मारपीट में किया तरमीम

Fri, 09 Feb 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
One case dismissed, another filed for assault
- बीएसए कार्यालय में नगर के दो उद्यमियों के बीच हुई मारपीट में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बीएसए कार्यालय में नगर के दो उद्यमियों के बीच मारपीट प्रकरण में पुलिस ने एक पक्ष के मुकदमे को खारिज कर दूसरे पक्ष के मुकदमे को मारपीट की धारा में तरमीम कर कार्रवाई शुरु की है।
आईजीआरएस पोर्टल पर शहर के एक निजी स्कूल के बारे में नगर निवासी शहर के उद्यमी अनिल स्वरूप ने शिकायत की थी। बीएसए शुभम शुक्ला ने चार दिन पहले शिकायतकर्ता अनिल स्वरूप व स्कूल प्रबंधक नवनीत भारद्वाज को वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान बीएसए के सामने ही दोनों उद्यमियों में मारपीट हो गई थी। बीएसए की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन इससे ही स्कूल प्रबंधक चले गए थे। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि पुलिस ने जांच कर स्कूल प्रबंधक का मुकदमा खारिज कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष अनिल स्वरूप के मुकदमे में दर्ज धारा 307 को हटाकर मारपीट की धारा 323 में तरमीम कर जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की जांच शुरू की है, जबकि डीवीआर को खराब बताया जा रहा है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद ही स्कूल प्रबंधक नवनीत भारद्वाज का मुकदमा खारिज कर अनिल स्वरूप के मुकदमे को धारा 323 में तरमीम किया है। अभी इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed