{"_id":"5f5fb3ee8ebc3e6df5161fc5","slug":"one-arrested-with-alcohol-two-absconding-muzaffarnagar-news-mrt5013436121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चरथावल क्षेत्र में हरियाणा से लाई जा रही अवैध और मिलावटी शराब की 40 पेटियों से लदी गाड़ी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो आरोपी फरार हो गए।
एसएसआई ने बताया कि रोहाना मार्ग पर सैदपुर कलां के निकट शराब तस्करों द्वारा एक गाड़ी में हरियाणा से भारी मात्रा में शराब लाए जाने की खबर मिली। उन्होंने कस्बा प्रभारी के साथ पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने पुलिस से घिरा देख फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गाड़ी में लदी शराब के साथ दबोच लिया। मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बताया आरोपी का नाम अमित पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव रसुलपुर कलां थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर है। फरार साथियों में उसी के गांव का साजिद एवं एक अज्ञात युवक को वांछित किया है। पकड़े में आए आरोपी के कब्जे से 36 पेटी माल्टा शराब हरियाणा मार्का, तीन पेटी अपमिश्रित शराब और खाली शराब की 12 बोतलों की एक पेटी, तमंचा, कारतूस, 10 किलो यूरिया, पांच लीटर अपमिश्रित द्रव्य, एक गाड़ी पिकप बरामद की है। आरोपी हरियाणा से लाकर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के गैंग का सदस्य है।