फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the second day of birth anniversary, Mahavir Poojan and Shanti Dhara were performed.On the second day of birth anniversary, Mahavir Poojan and Shanti Dhara were performed.

Muzaffarnagar News: जन्मोत्सव के दूसरे दिन महावीर पूजन और शांति धारा की

Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
On the second day of birth anniversary, Mahavir Poojan and Shanti Dhara were performed.On the second day of birth anniversary, Mahavir Poojan and Shanti Dhara were performed.
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पंच दिवसीय भगवान महावीर जन्म महोत्सव के दूसरे दिन महावीर पूजन, जलाभिषेक, शांतिधारा और प्रक्षाल हुआ। नित्य नियम पूजन के बाद भगवान आदिनाथ की स्तुति भक्तामर महामंडल विधान से हुई। यह विधान जीवों के जीवन में शांति की ऊर्जा भर देता है।
विधान के मुख्य पुण्यार्जक अभय जैन, मोनिका जैन रहे। विधान के मध्य में आचार्य भारत भूषण जी महाराज ने भक्तामर स्तोत्र की महिमा के विषय में बताया और किस प्रकार आत्मा से परमात्मा बना जाता है। इस विषय में प्रकाश डाला। जैनधर्म की अहिंसा एवं भगवान महावीर के जियो और जीने दो सिद्धांत की व्याख्या की।
विज्ञापन

दोपहर में अंतरराष्ट्रीय स्याद्वाद महिला मंच की महिलाओं ने जैन धर्म के पुराणों, कथाओं, सिद्धांतों के आधार पर प्रश्न मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रवचन में नितिन ने बताया कि महिला जैन मिलन ने वैराग्यभाव पैदा करने वाली नाटिका जम्बू स्वामी का वैराग्य का जीवंत मंचन किया। कार्यक्रम में सुशील जैन, हंस कुमार जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन, बालेश्वर जैन, संजय जैन, अरुण जैन, नीरज जैन, मुकेश आढ़ती, मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed