फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the last day of the financial year, the settlement of bills of 16 crores from the treasury

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन कोषागार से 16 करोड़ के बिलों का निस्तारण

Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the last day of the financial year, the settlement of bills of 16 crores from the treasury
शिव चौक पीएनबी की शाखा में वित्तीय वर्ष के समापन के अंतिम दिन कार्य पूर्ण करने मे व्यस्त कर्मचार? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन विभागों में बिलों के निस्तारण को लेकर दिनभर माथापच्ची चलती रही। देर रात तक कोषागार में विभागों ने 16 करोड़ रुपये के बिल पेश किए, जिनका निस्तारण किया गया। कर्मचारी देर रात तक जुटे रहे। जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन देर रात तक स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सिविल कोर्ट, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बिल पेश किए गए हैँ। कोषागार से नियमानुसार बिलों का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

आखिरी तीन दिन में इस तरह पेश किए बिल
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि 29 मार्च को तीन करोड़ सात लाख रुपये जारी किए गए थे। 30 मार्च को दो करोड़ छह लाख रुपये जारी किए गए। लेकिन आखिरी दिन देर रात तक ही विभागों ने 16 करोड 29 लाख 42 हजार 574 रुपये के बिल पेश किए, जिनका भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

फरवरी में 162 तो मार्च में 225 करोड़ का भुगतान
कोषागार से फरवरी के महीने में 162 करोड़ रुपये का भुगतान विभागों को विभिन्न मदों में किया गया था। मार्च में भुगतान लगभग 225 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
आज बैंकों में नहीं होगा लेन-देन
एलडीएम बीएस तोमर ने बताया कि एक अप्रैल को सुबह 10 बजे तक क्लोजिंग के कार्य पूरे होते हैं। इसके बाद कंप्यूटर बंद हो जाता है।
दिनभर विभागों में रही हलचल, तलाशे गए बिल
बृहस्पतिवार को दिनभर बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग में हलचल रही। पुराने बिलों का निस्तारण किया गया। बैंकों में क्लोजिंग की प्रक्रिया चलती रही। बैंककर्मी देर रात तक अपनी-अपनी शाखाओं में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed