फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the issue of land acquisition, Bhakiyu Tomar will protest on March 2

जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाकियू (तोमर) दो मार्च करेगी धरना प्रदर्शन

Sun, 23 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the issue of land acquisition, Bhakiyu Tomar will protest on March 2
जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाकियू (तोमर) दो मार्च को करेगी धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने सरकार से रेलवे लाइन के निर्माण हेतु किसानों से अधिग्रहण की गई जमीन का सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की है।

भायला गांव में यूनियन की बैठक में संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। रेलवे विभाग द्वारा 14 गांवों के किसानों की भूमि का रेलवे लाइन के निर्माण हेतु अधिग्रहण किया गया था। परंतु किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनकी भूमि का सही रेट नहीं दिया गया तो दो मार्च को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में नौशाद कुरैशी, फरजंद खां, शहरोज खां रविंद्र सैनी, सचिन सैनी, कपिल सैनी, कलीम गौड़, अजय त्यागी, पवन त्यागी, आशीष शर्मा, आसिफ लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed