फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the first day, 29 of the 64 village heads took the oath

पहले दिन 64 में से 29 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 29 of the 64 village heads took the oath
देवबंद। देवबंद ब्लॉक की 64 ग्राम पंचायतों में से मंगलवार को 29 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को परियोजना निदेशक (पीडी) दुष्यंत कुमार ने वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई, जबकि 20 गांवों के प्रधानों व पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शासन के आदेश पर पहली बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई। देवबंद में यूं तो 64 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन 2/3 सदस्यों का बहुमत सिर्फ 49 ग्राम पंचायतें ही पूरा कर सकीं। इसलिए पहले दिन 29 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को परियोजना निर्देशक दुष्यंत कुमार द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। परियोजना निदेशक ने बताया कि शेष 20 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व पंचायत सदस्य बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन अथवा प्राइमरी स्कूल के भवन में वर्चुअल आयोजन हुआ। उन्होंने बकाया कि मेघराजपुर, नन्हेड़ा आसा, लखनौती, फतेहपुर, दूधली, रामुपुर निजामपुर, नगलीनूर, शहजादपुर, सुल्तानपुर, दिवालहेड़ी, साखन खुर्द, बढ़ेड़ी मजबता, कुरड़ी और महतौली के नवनिर्वाचित प्रधानों को अभी शपथ ग्रहण नहीं कराई जाएगी, क्योंकि उक्त ग्राम पंचायतें 2/3 सदस्यों का बहुमत पूर्ण नहीं कर सकीं। इनमें नन्हेड़ा आसा, रामपुर निजामपुर, सुल्तानपुर और महतौली तो ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें एक भी पंचायत सदस्य नहीं चुना गया। सभी सदस्यों के पद रिक्त हैं। परियोजना निर्देशक ने बताया कि शासन के आदेश पर उक्त 15 ग्राम पंचायतों में दोबारा से पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। इसके बाद वहां के नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed