{"_id":"575dafc14f1c1b0e4211bbda","slug":"on-the-banks-of-the-ganga-in-shukrtal-rang-vedwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल में गंगा तट पर गूंजी वेदवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल में गंगा तट पर गूंजी वेदवाणी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
cultrual
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रताल। पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में विधि-विधान से रविवार शाम को गंगा ज्येष्ठ दशहरा मेला का शुभारंभ महाआरती से हुआ। गंगातट पर वेद मंत्रों और आरती के साथ गंगा मैया का जयकारा गूंजा। भागवत पीठ श्री शुकदेव मंदिर समेत तीर्थ के अन्य मंदिरों और धार्मिक प्रतिष्ठानों में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किए। मुख्य गंगा स्नान 14 जून को होगा।
धार्मिक नगरी में गंगा घाट पर मंत्रोच्चारण के साथ जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से गंगा आरती की। पुरोहितों और आचार्यों के सानिध्य में पूजन किया गया।
गंगा मंदिर के पुजारी प्रमोद मिश्रा ने अतिथियों को आचमन कराया। दशहरा गंगा मेले में श्रद्धालु जुटने लगे हैं। गर्मी की वजह से सुबह और शाम गंगा स्नान के लिए तीर्थ में लोगों की आवाजाही हैं। श्री शुकदेव आश्रम, हनुमतधाम, शिवधाम, दंडी आश्रम आदि धार्मिक संस्थाओं में भागवत वाणी गूंज रही हैं।
विज्ञापन
शुक्रतीर्थ के जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धालुओं ने नमन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, हरेंद्र शर्मा, डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, अर्जुन तोमर, अमित राठी, सतीश गोयल, प्रेम शंकर मिश्रा, इंद्रपाल राना, अपर जिला अधिकारी पंचायत एके सिंह, अवर अभियंता अरविंद, ब्रिजेश आदि मौजूद रहे।