फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On October 8, Bhakiyu's war horn will be sounded against the police.

Muzaffarnagar News: आठ अक्तूबर को पुलिस के खिलाफ बजेगा भाकियू का रणसिंघा

Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
On October 8, Bhakiyu's war horn will be sounded against the police.
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि अधिकारी किसान आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मोरना के सर्वेंद्र राठी के मामले में पुलिस ने वायदा खिलाफी की। आठ अक्तूबर से एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। किसानों के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंजाब से जारी किए गए वीडियो में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। पिछले दिनों ही भोपा में कार्यकर्ता के खिलाफ साजिश रची गई। यह पहला मामला नहीं है। पहले रतनपुरी पुलिस ने ऐसी हरकत की थी। मुजफ्फरनगर में अधिकारी भाकियू के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसान आंदोलन के लिए तैयार रहें। आठ अक्तूबर के शामली के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पुलिस का रवैया बेहद निराशाजनक है।
विज्ञापन

बिना अनुमति डीएम-एसएसपी से नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता : भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बिना कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी डीएम और एसएसपी से नहीं मिलेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उससे संगठन का कोई वास्ता नहीं रहेगा। अगर कोई विशेष परिस्थिति होती है तो जिसे हम भेजेंगे वही जाएगा। हम पुलिस का शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed