फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Om Singh elected unopposed from Sadar-Purkaji branch

भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपाई निर्वाचित

Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Om Singh elected unopposed from Sadar-Purkaji branch
सदर-पुरकाजी शाखा से ओम सिंह निर्विरोध चुने गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भूमि विकास बैंक में शाखा प्रतिनिधियों की निर्वाचन प्रक्रिया में सदर, पुरकाजी ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्र की शाखा से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मखियाली निवासी ओमसिंह का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। जिले की सभी शाखाओं पर भाजपा के ही प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं।
भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा ने एकतरफा कब्जा कर लिया है। सदर-पुरकाजी से जीतने पर ओमसिंह को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान एवं मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ओम सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, नगर प्रभारी जितेंद्र कुच्छल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कूकड़ा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, ओम सिंह तोमर, सुभाष चंद, अशोक कुमार, अक्षय, मोंटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लोकतंत्र और सहकारिता की हत्या हुई : मलिक
मुजफ्फरनगर। भूमि विकास बैंक के चुनाव एक तरफ बीजेपी एक तरफा जीत से खुश है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक ने इस चुनाव में लोकतंत्र और सहकारिता की हत्या करने का आरोप लगाया। हरेंद्र मलिक ने कहा कि पहली बार भूमि विकास बैंक के चुनाव में सत्ताधारियों ने सामने वाले सभी प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त करा दिए। चरथावल में तो तीन आरओ बदले गए। उन्होंने कहा कि सहकारिता एक आंदोलन है भाजपा ने इस आंदोलन को कुचलने का काम किया है। ग्रामीण अंचल में सहकारिता की राजनीति में सत्ता ने कभी इस तरह का हस्तक्षेप नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed