{"_id":"5efb7a268ebc3e43272dc31c","slug":"old-man-dies-of-corona-new-positive-found-muzaffarnagar-news-mrt4889731168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्घ की मौत, एक नया पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्घ की मौत, एक नया पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
कोरोना से वृद्ध की मौत, एक नया पॉजिटिव मिला
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले ऋषिकेश तथा मेरठ में जिले के लोगों की मौत हुईं हैं। साथ ही मंगलवार को एक व्यक्ति की प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 85 जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुईं। पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति की प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। सात लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में कोरोना के कुल मामले 274 हो गए हैं, जबकि सक्रिय केस 46 रह गए हैं। अब तक कुल 227 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा जनपद के 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक वृद्ध की घर पर ही मौत हुई थी, जबकि दस लोगों की मेरठ और ऋषिकेश में मौत हुई। मंगलवार को लद्दावाला निवासी एक वृद्ध की मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में मृत्यु हुई है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि वृद्घ हार्ट, शुगर एवं लीवर की बीमारियों से ग्रसित था।