{"_id":"5f7f55d48ebc3e9b7b6a6980","slug":"old-man-dies-in-a-road-accident-in-chapar-muzaffarnagar-news-mrt505180933","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
छपार। हाईवे स्थित भारत मेडिकल कॉलेज के निकट बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शनाख्त शहर के गांधीनगर निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
बुधवार देर रात हाईवे पर भारत मेडिकल कॉलेज के पास सड़क पर पैदल जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर शव मोर्चरी भेज दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी कर्ण सिंह परिजनों के साथ थाने पहुंचे और शव की शनाख्त अपने बाबा महेंद्र सिंह (85) के रूप में की। कर्ण सिंह ने बताया कि उसके बाबा मनोरोगी थे, जो बुधवार शाम करीब चार बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे, तभी से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। कर्ण सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।