फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old lady ashram shuktirtha

यज्ञ सुखमय जीवन का मुख्य आधार-महाराज

Fri, 27 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Old lady ashram shuktirtha
शुकतीर्थ में वृद्घ आश्रम में आयोजित सामवेद यज्ञ में आहूति देते श्रद्घालु। - फोटो : KHATAULI
यज्ञ सुखमय जीवन का मुख्य आधार : महाराज
विज्ञापन

मोरना। आर्य वृद्ध महिला आश्रम शुकतीर्थ में सामवेद महायज्ञ के समापन पर स्वामी आनंद वेश महाराज ने कहा कि यज्ञ पवित्रा, आचरण, नैतिकता, और चरित्र का निर्माण कराता है। यज्ञ हमें अपनी भारतीय संस्कृति का दर्शन कराकर उन्नति की ओर ले जाता है। यज्ञ सुखमय जीवन का मुख्य आधार है। इस मौके पर आयोजित भंडारे के प्रसाद व संतों के बीच दक्षिणा का वितरण कर आशीर्वाद लिया गया।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ के आर्य वृद्ध महिला आश्रम में चार दिवसीय महापारायण सामवेद यज्ञ का बृहस्पतिवार को समापन हो गया, जिसमें दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण आहुति प्रदान कर विश्व में शांति स्थापना की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान साध्वी माता राजनंदेश्वरी, स्वामी राजेंद्र गिरि महाराज, स्वामी मोनी बाबा महाराज आदि ने सत्संग के दौरान कुसंगति को त्याग कर ईश्वर के भक्ति भाव से निष्काम होकर सेवा करने की बात कही। कार्यक्रम के आयोजन में बहन कांता, भजनोपदेशक राजवीर सिंह, कृष्णकांत आर्य, विनय राठी, रविता पंवार, राजा राठी, महिमा चौधरी, राजबाला, संतोष, शांति, शकुंतला, सुरेंद्र आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर गुजरात से आए 25 सदस्य दल के प्रमुख किशोर वी भट, रामबेन, संजय, समीर शुक्ला, तनू भाई, रवि पांडेय, मयूर आदि ने यज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed