फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old Grass Market Road

गड्ढों में तब्दील हुई पुरानी घासमंडी रोड

Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Old Grass Market Road
शहर में घासमंडी में जर्जर अवस्था में पड़ी सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गड्ढों में तब्दील हुई पुरानी घास मंडी रोड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर की प्रमुख पुरानी घास मंडी रोड कई माह से बदहाल पड़ी है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। स्थिति यह है कि बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है और बारिश नहीं होने पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। स्थानीय दुकानदार और राहगीर इससे परेशान रहते हैं।
अंसारी रोड से घास मंडी होते हुए अहिल्याबाई चौक तक करीब 500 मीटर की सड़क है। यह सड़क पूरी तरह टूट गई है। करीब 50 मीटर तक सड़क का नामोनिशान तक नहीं बचा। इस रोड से हर समय वाहनों का आवागमन होता है, जिस कारण उड़ने वाली धूल से दुकानदार और राहगीर परेशान रहते हें। स्थानीय दुकानदार प्रमोद का कहना है कि कभी भी इस सड़क की सीवर लाइन चोक हो जाती है, जिसका पानी गड्ढों में भर जाता है। इसके साथ ही बारिश में पूरी सड़क पर जलभराव हो जाता है और यदि बारिश नहीं होती तो धूल के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। दुकानदार मोमिन का कहना है कि ई-रिक्शा तथा दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिरते रहते हैं। करीब सात साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था। इसके बाद गड्ढों को भरने का भी काम नहीं हुआ। बरसात के मौसम के बाद सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

बार-बार मांग करने के बावजूद नहीं बनी सड़क
स्थानीय दुकानदार और नगर पालिका सभासद पालिका अधिकारियों से सड़क निर्माण की लगातार मांग कर रहे हैं। दुकानदार प्रवीण ने बताया कि गड्ढों में वाहन फंसने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सात साल से सड़क के गड्ढे भरने का भी काम नहीं हुआ है। दुकानदार जफर बताते हैं कि स्थानीय व्यापारी कई बार नगर पालिका अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। सभासद पति संजय सक्सेना ने बताया कि सड़क बदहाल होने से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेेशानी होती है। उन्होंने नगर पालिका को सड़क निर्माण का प्रस्ताव काफी पहले दे दिया था। अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार का सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की पुरानी घासमंडी की मुख्य सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। बरसात के कारण सड़क निर्माण नहीं हो सका था। पालिका के प्रस्तावों में इस सड़क निर्माण भी शामिल है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - अंजू अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed