फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old age home to be built in southern Krishnapuri of the city

Muzaffarnagar News: शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी में बनेगा वृद्धाश्रम

Sun, 10 Dec 2023 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Old age home to be built in southern Krishnapuri of the city
-साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी में बेसहारा वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम बनने जा रहा है। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने इसका विधि-विधान से शिलान्यास किया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है। ट्रस्ट की ओर से बेसहारा वृद्धजनों, बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए दक्षिणी कृष्णापुरी में वृद्धाश्रम का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव शंकर ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के प्रयास की सराहना की। शालू सैनी ने कहा कि उन्होंने अपने निजी प्लाट पर आश्रम बनाने का निर्णय लिया है। वह अपना जीवन दीन दुखियों की सेवा को समर्पित करना चाहती है। सभी ने यहां आश्रम के नींव की ईंट रखी। संस्था के महासचिव राजू सैनी ने आश्रम के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में चीनी मिल मंसूरपुर के जीएम रविन्द्र शर्मा, पंकज वालिया, महिमा वालिया, अरविंद पंडित, संदीप शर्मा, मंगलेश कुमार, पूनम शर्मा, अरुण शर्मा, मिनोचा खंडेलवाल, राजीव शर्मा सभासद, सुभाष सैनी, कमल सैनी, पुष्पेंद्र सैनी, बृजपाल सैनी, शाहनवाज त्यागी, मीनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed