फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OHE wire broken, many trains affected

ओएचई वायर टूटा, कई ट्रेनें प्रभावित

Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
OHE wire broken, many trains affected
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। फ्लाई ओवर से टूट कर गिरे मलबे से रेल ट्रैक का ओएचई वायर टूटने से मेरठ-टपरी रेल मार्ग तीन घंटे ठप रहा। हादसे के बाद दून-दिल्ली शताब्दी, पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस, दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर घंटो खड़ी रही। शाम को करीब छह बजे रेलवे के व्यस्त ट्रेफिक के दौरान  ओएचई वायर टूटने से रेलवे प्रशासन में हडकंप मच गया। आरपीएफ, जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक पर जमा भीड़ को दूर किया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास भोपा रोड पर लोक निर्माण विभाग का पुराना फ्लाई ओवर है। शुक्रवार की शाम 5 बज कर 50 मिनट पर पुल के नीचे की छत की परत भरभरा कर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हादसे में लोहे के तारों से युक्त मलबा प्लेटफार्म नंबर एक की लूप लाईन पर गिरने से ओएचई वायर झटके से टूट गया।
विज्ञापन


हाईटेंशन बिजली तुरंत ट्रिप होने से मेरठ-टपरी लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। इस समय सहारनपुर से इलाहाबाद नौचंदी लिंक एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन पर पहुंचने की उद्घोषणा हो चुकी थी। वायर टूटते ही रेलवे प्रशासन ने यह ट्रेन सुरक्षा की दृष्टि से गांधी कालोनी फाटक के पास रोक दी। स्टेशन मास्टर विपिन कुमार त्यागी, आरपीएफ निरीक्षक बालकृष्ण, जीआरपी प्रभारी राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शिवपुरी, नई मंडी आदि की भीड़ रेलवे ट्रैक पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे फोर्स ने भीड़ को तितर-बितर किया। स्टेशन मास्टर ने टूटे वायर की वीडियोग्राफी कर दिल्ली कंट्रोल रुम को भेजी। इसी बीच रेलवे कर्मियों ने लूप लाइन पर पड़े मलबे को हटाया। डीजल इंजन से जुड़ी नौचंदी लिंक एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर तीन से आधे घंटे बाद मेरठ की ओर रवाना किया गया। इसके बाद डीजल इंजन युक्त हरिद्वार से अहमदाबाद जा रही योगा एक्सप्रेस को भी पास किया गया। मेरठ से आई पीडब्ल्यूवाई की टीम और इंजीनियर्स ने ओएचई वायर की लाइन को ठीक किया। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि तीन घंटे तक ट्रैक बंद रहा। नौ बजे के बाद मेरठ-टपरी रेल मार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया।

प्लेटफार्म नंबर एक पर नहीं आई कोई ट्रेन
मुजफ्फरनगर। ओएचई लाइन के खंबा नंबर  123/1 और 122/21 पर बड़े फाल्ट की वजह से प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया। ट्रैक बाधित होने से दिल्ली, जम्मू, हरिद्वार आदि को जाने वाले रेल यात्रियों को स्टेशन पर घंटो इंतजार करना पड़ा। अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गई ट्रेनों के यात्रियों ने भी ट्रैक बंद होने की जानकारी फोन पर ली। गर्मी की वजह से मुसाफिरों को दिक्कतें आई। 


नरा जड़ौदा में रोकी गई उत्कल एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर। ट्रैक ठप होने से शालीमार एक्सप्रेस को मेरठ और उत्कल एक्सप्रेस को नरा जडौदा स्टेशन पर रोका गया। शताब्दी एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए सहारनपुर में रोका गया। इनके अलावा सहारनपुर पैंसेजर, अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर आदि ट्रेन भी प्रभावित हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed