{"_id":"61e9ae6d260241213c2c0f91","slug":"officials-stirred-up-those-who-did-not-get-anti-coronavirus-vaccines-devband-news-mrt5740146169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीके नहीं लगवाने वालों को अधिकारियों ने हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीके नहीं लगवाने वालों को अधिकारियों ने हड़काया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनारोधी टीके नहीं लगवाने वालों को अधिकारियों ने हड़काया
देवबंद (सहारनपुर)। प्रशासन ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। बृहस्पतिवार को प्रशासन द्वारा गठित टीम ने नगर के चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एसडीएम दीपक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, राजस्व विभाग आदि की टीमों ने नगर के सुभाष चौक, शास्त्री चौक, एमबीडी चौराहा, मंगलौर रोड पुलिस चौकी और यूनियन पर लोगों की सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम को कई ऐसे लोग मिले, जिन्होंने कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया था। उन्हें हड़काते हुए सीएचसी भेजकर टीके लगवाए गए। एसडीएम ने सभी दुकानदारों, फल-सब्जी आदि की रेहड़ी लगाने वालों को अपने पास कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र रखने के निर्देश दिए। चेताया कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति के पास प्रमाण पत्र नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर, भारत विकास परिषद (मेन शाखा) द्वारा एक्सिस बैंक यूनियन तिराहे पर शिविर लगाकर करीब एक हजार लोगों को मास्क वितरित किए गए। संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल, अध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह व रोहित अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचने के लिए मास्क और दो गज दूरी का पालन करना जरूरी है। इस मौके पर राजेश सिंघल, डॉ. पंकज त्यागी, रोबिन अग्रवाल, डॉ. हीरानंद त्यागी, रोहित अग्रवाल व अमित सोनी आदि मौजूद रहे।