फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials should give priority to women and children: Sushma

महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता से सुने अधिकारी: सुषमा

Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officials should give priority to women and children: Sushma
लोकवाणी सभागार में समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह लोकवाणी सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी। समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि महिलाओं और बच्चों के मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निदान हो।
विज्ञापन

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 20 पीड़िताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पांच प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किये। जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। अधिकारियों को लाभार्थीपरक योजनाओं में सामाजिक संवेदनशीलता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों और महिलाओं से जुड़े सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार सीएमएस मयंक जायसवाल, एसडीएम परमानंद झा, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार, सीओ जानसठ शकील अहमद, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, जिला दिव्यांगजन सशाक्तिकरण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, डीपीआरओ अनिल कुमार, महिला थानाध्यक्ष ज्योति यादव, प्रभारी महिला सैल संगीता चौधरी, संदीप कुमार, पिंकी रानी, रीना देवी आदि मौजूद रहे। शिवांगी बालियान, नीना त्यागी, पूजा नरूला, हेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed