फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials engaged in verification of absent, shifted and dead voters

Muzaffarnagar News: अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं के सत्यापन में जुटे अधिकारी

Tue, 23 Dec 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Officials engaged in verification of absent, shifted and dead voters
मुजफ्फरनगर। सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोग की ओर से एप के माध्यम से एएसडी यानी अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृतक के रूप के चिह्नित मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर किया जा रहा है। आयोग से मिले आंकड़ो के आधार पर सदर विधानसभा क्षेत्र में एप के माध्यम से 12041 मतदाता इस श्रेणी के पाए गए थे।
विज्ञापन

एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराने और बीएलओ के माध्यम से उन्हें डिजीटाइज्ड करने का काम चल रहा है। ईआरओ एवं सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोग ने एप के माध्यम से 12041 मतदाताओं को अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत के रूप में चिह्नित किया।
विज्ञापन

इनके सत्यापन के लिए लद्धावाला आदि क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण किया गया। बताया कि 762 मतदाता असंग्रहीत पाए गए। उधर, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीएलओ के साथ विधान सभा चरथावल के 134 मतदेय स्थल सहित अन्य कई मतदेय स्थलों का डिजीटाइज्ड किए फॉर्म की घर-घर जाकर मैपिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

एसडीएम ने दिए त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्देश


खतौली। तहसील सभागार में एसडीएम निकिता शर्मा ने राजनैतिक दलों के बीएलए की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्देश दिए।राजनैतिक प्रतिनिधियों और बीएलए के साथ एसआईआर प्रक्रिया के तहत एएसडीडी सूची यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट वोट के संबंध में बैठक में एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। बीएलए द्वारा कुछ मतदाताओं का 2003 की लिस्ट में नाम न होने का मुद्दा उठाया तो एसडीएम ने कहा कि बीएलओ को मतदाता द्वारा फॉर्म छह भरवा कर मतदाता सूची में सम्मिलित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल, बीडीओ ज्योति बाला, राकेश गोयल कानूनगो, दिमाग सिंह एडवोकेट, मास्टर अब्दुल सत्तार, आफाक पठान, अभिषेक गोयल एडवोकेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed