{"_id":"63052352b220a6740260fe5a","slug":"officers-sitting-on-dharna-were-accused-of-beating-by-two-employees-muzaffarnagar-news-mrt6021034169","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे पदाधिकारियों पर दो कर्मचारी ने लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे पदाधिकारियों पर दो कर्मचारी ने लगाया पिटाई का आरोप
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर, आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। 14 माह से वेतन न मिलने की समस्या को लेकर कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेड़ी में धरने पर बैठे संगठन पदाधिकारी पर दो कर्मचारियों ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। घायलों का भोपा सीएचसी में उपचार किया गया। पीड़ितों ने आरोपियों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी कार्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पदाधिकारियों के नेतृत्व में धरना दे रहे थे। संगठन 14 ठेका कर्मचारियों के 14 माह के वेतन की मांग कर रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात कर्मचारी सुभाष और दूसरे कर्मचारी अमित की पिटाई से हंगामा हो गया। सुभाष ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह नगर पंचायत की गोशाला का केयरटेकर है। मंगलवार को वह गोशाला में पानी का टैंकर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर को ड्राईवर अर्जुन चला रहा था। नगर पंचायत में कुछ कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे थे। संगठन के कुछ पदाधिकारी ट्रैक्टर के पास आ और चाबी निकाल कर इंजन बंद कर दिया। गाली गलौज कर पिटाई की, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे भोपा सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
उधर, गोशाला पर तैनात कर्मचारी अमित ने भी धरने पर बैठे कर्मचारियों पर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। अमित को भी उपचार के लिए भोपा सीएचसी में लाया गया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।