चर्चित मामला: एकेडमी से मुस्लिम छात्र निष्कासित, जांच में जुटी टीम, पढ़िए आखिर क्यों शुरू हुआ था विवाद?
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एकेडमी से मुस्लिम छात्र को निष्कासित करने के मामले में अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़िए आखिर विवाद क्यों शुरू हुआ था?
विस्तार
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत स्थित विजन इंटरनेशनल एकेडमी ने सठेडी निवासी छात्र मुनव्वर को एकेडमी से निष्कासित कर दिया था। एलआईयू और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है। उधर, एकेडमी प्रबंधन ने छात्र के आरोपों को निराधार बताया है।
छात्र को एकेडमी से मुस्लिम छात्र को निष्कासित किए जाने का मामला चर्चा में बना है। मंगलवार को एलआईयू की टीम व रतनपुरी थाना पुलिस ने एकेडमी में पहुंच कर प्रधानाचार्य से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने छात्र के आरोपों को गलत बताया। उधर, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
इन्होंनें कहा...
प्रधानाचार्य अजीम दुर्रानी का कहना है कि छात्र मुनव्वर का प्रवेश करीब दो माह पूर्व ही हुआ था। पिता जीवित न होने के कारण छात्र को फीस में भी रियायत दी गई थी। एकेडमी के अनुशासन के उल्लंघन करने पर उसे एकेडमी से निष्कासित किया था। छात्र के आरोप गलत है।
यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन
यह था मामला
सठेड़ी निवासी मुनव्वर फुलत स्थित विजन इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा आठ का छात्र था और फाउंडेशन ब्रिज कोर्स कर रहा था। वह अपने हिंदू समुदाय के दोस्तों को एकेडमी में मिलने बुलाता था। आरोप है कि छात्र ने गैर समुदाय के युवकों से दोस्ती होने के कारण उसे एकेडमी से निष्कासित करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर