फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers arrived in the wards, the cleaning workers became active

वार्डों में पहुंचे अफसर, सक्रिय हुए सफाई कर्मी

Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived in the wards, the cleaning workers became active
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर शहर के सभी वार्डों में अफसरों ने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा। प्रशासन के सक्रिय हो जाने से शहर में सफाई कार्यों में तेजी आ गई है। शनिवार को कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के समस्त वार्ड में सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डों में सफाई की व्यवस्था देखने को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुबह छह से आठ बजे तक इन अफसरों ने निरीक्षण किया। प्रत्येक वार्ड में एक जिला स्तरीय अधिकारी को लगाया गया है। 15 मई से चल रहे अभियान में अनुपस्थित रहने पर अब तक 39 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर परमानंद झा, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतपाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति, खाद्य एवं अभीहित अधिकारी चमन लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, नीरज, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं एवं अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा अपने निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed