घरों पर रहकर ही अदा करें जुमे की नमाज
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का पालन करने के लिए उलमा ने जुमे की नमाज घरों पर रहकर ही अदा करने की अपील की है। उलमा ने कहा है कि दारुल उलूम देवबंद ने नमाज घरों में ही अदा करने का एलान किया है।
शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि जुमे की नमाज मस्जिद में रहने वाले अफराद ही अदा करें। अन्य लोगों से अपने-अपने घरों पर नमाज अदा करने को कहा गया है। काजी ए शहर के अलावा मदरसा मुरादिया के मोहतमिम मुफ्ती खलील उर रहमान, ईदगाह के इमाम व खतीब मौलाना मोहम्मद जाकिर, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार अली, फक्करशाह मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद जाहिद ने भी लोगों से घरों पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की है। उलमा ने कहा कि इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ जंग में अपनी सहभागिता निभाकर घर पर ही रहें और दूसरों को भी घरों पर रहने की सलाह दें।