फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Offer Namaz at home, sacrifice will not be done in open places

घरों में ही पढ़े नमाज, खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

Sun, 18 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Offer Namaz at home, sacrifice will not be done in open places
घरों में ही पढ़े नमाज, खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 21 जुलाई को होने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) के आयोजन को लेकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों में विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों को घरों में नमाज अदा करने और खुले में कुर्बानी न करने के निर्देेश दिए गए।
नई मंडी थाना क्षेत्र के वकील रोड स्थित मेहता क्लब में सीओ मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर ने मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक ली। सीओ मंडी ने लोगों को कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए अपने घरों में ही नमाज अदा करने, खुले में कुर्बानी न करने और पशु अवशेषों को जमीन में दबाकर नष्ट करने के निर्देश दिए। वहीं, कुर्बानी की वीडियो बनाकर वायरल न करने के भी निर्देश दिए गए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मीरापुर में थाना प्रांगण में बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम जानसठ जैनेंद्र कुमार ने कहा कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार घरों में ही नमाज अदा की जाए। खुले स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी न दी जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दी जाए। वहीं, नगर पंचायत ईओ को भी कुर्बानी के बाद पशु अवशेषों को तत्काल जमीन में दबाकर नष्ट कराने के भी निर्देश दिए गए। सीओ जानसठ शकील अहमद ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कुर्बानी की वीडियो बनाकर वायरल न करे, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, अनिल नंदवानी, हाजी अनवर कुरैशी, अखलाक कुरैशी, शमीम प्रधान, इश्त्याक प्रधान, साजिद अली, मनोज प्रधान, पंकज प्रधान, तसलीम प्रधान, कारी सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना में थाना ककरौली में बकरीद को लेकर आयोजित बैठक में सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने लोगों को कोरोना महामारी के चलते कोविड गाइडलाइन के तहत अपने घरों में नमाज पढ़ने और खुले में कुर्बानी न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संजय राघव, सतबीर सिंह, बबलू प्रधान, मौलाना सलीम, नवाब प्रधान, दोस्त मोहम्मद, गुलशेर, जगत सिंह, साजिद, जाफर और नवाजिश आदि मौजूद रहे।

तितावी में सीओ बुढ़ाना विनय गौतम व एसओ राधेश्याम यादव ने लोगों के साथ शांति समिति की बैठक लेकर शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने के निर्देश दिए। लोगों को खुले में कुर्बानी न करने के साथ ही मीट को ढककर कहीं भी ले जाने और पशु अवशेषों का तत्काल निस्तारण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed