फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Observer, DM, SSP inspected the strong room

प्रेक्षक, डीएम, एसएसपी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

Fri, 11 Feb 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Observer, DM, SSP inspected the strong room
नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण करते डीएमए, एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रेक्षक, डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने नई मण्डी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूमों, कैमरों व ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का प्रतिदिन निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारीे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों की लाइव रिकार्डिंग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे स्ट्रांग रूम परिसर की रिकार्डिंग हो रही है तथा पैरामिलट्री फोर्स भी तैनात है जो कि निगरानी व सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों को पैरामिलट्री फोर्स की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। पैरामिलट्री फोर्स तैनात है, स्ट्रांग रूमों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ आलोक यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed