फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Objection to tipper purchase in the municipality

पालिका में टिप्पर खरीद पर उठे सवाल

Sat, 30 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Objection to tipper purchase in the municipality
पालिका में टिपर खरीद पर उठे सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में कूड़ा उठाने के टिपर की खरीद पर सवाल उठने लगे हैं। नगर पंचायत पुरकाजी ने टाटा कंपनी का जो टिपर चार लाख 85 हजार में और बुढ़ाना में चार लाख 75 हजार में खरीदा गया, मुजफ्फरनगर पालिका में वही टिपर छह लाख 85 हजार का खरीदा गया। मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भुगतान पर रोक लगाने के लिए मंडलायुक्त को पत्र लिखा है।
स्वच्छ भारत मिशन में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने कूड़ा उठाने के लिए जैम पोर्टल के माध्यम से 35 टिप्पर खरीदे हैं। एक टिपर की कीमत छह लाख 85 हजार का खरीदा गया है। 35 टिपर दो करोड़ 38 में खरीदे गए। टाटा कंपनी के यही टिपर पुरकाजी नगर पंचायत में चार लाख 85 हजार और बुढ़ाना नगर पंचायत में चार लाख 75 हजार के खरीदे गए। जैम पोर्टल पर 11 फर्म सामने आई थी, जिसमें एक फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज से यह खरीदारी की गई। टेंडर छूटने के बाद फर्म 11 टिपर की आपूर्ति भी कर चुकी है। एक ही कंपनी के टिपर दो लाख रुपये ज्यादा में खरीदे जाने का मामला जब केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के सामने आया, तो उन्होंने कमिश्नर सहारनपुर को पत्र लिखकर भुगतान पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा है। पत्र की प्रतिलिपि डीएम को भी जारी की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पैसे की बंदरबांट नहीं होने देंगे
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भारत सरकार ने स्वच्छता मिशन में जो पैसा जारी किया है इसकी बंदरबांट नहीं होने देंगे। टिपर खरीद में बड़ा खेल हुआ है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमिश्नर को भुगतान पर रोक के लिए लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद की सही प्रक्रिया अपनाई : ईओ
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि टिपर की खरीद शासन से अधिकृत जैम पोर्टल से हुई है। अलग मॉडल का अलग रेट होता है। एक्सेसरीज का भी अंतर हो सकता है। हमने जो टिपर खरीदे हैं उनमें जीपीएस, हूटर भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed