फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Objection raised against consolidation process by making video viral

मिरगपुर के किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर लगाए आरोप

Tue, 09 Mar 2021 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Objection raised against consolidation process by making video viral
वीडियो वायरल कर चकबंदी प्रक्रिया पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

देवबंद। मिरगपुर गांव के किसानों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर चकबंदी अधिकारियों व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी चकबंदी प्रक्रिया से उनके चकों को खराब कर रहे हैं। उन्होंने सीएम योगी से भी जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

मंगलवार को वायरल वीडियो में मिरगपुर गांव निवासी वीरेंद्र, वेदपाल और वरिष्ठ आदि ने आरोप लगाया कि चक को ठीक करने के नाम पर उनसे धन की वसूली की गई। उसके बाद भी चकों को पहले से ज्यादा खराब कर दिए गए। वहीं, चकबंदी के सीओ राजकुमार वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद ग्रामीणों से इस मामले में बात की गई है। ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बतया। कहा कि किसानों की आपत्ति को स्वीकार कर लिया गया है। वह एसीओ न्यायालय में भी अपील कर सकते हैं। सीओ ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग दबाव बनाकर गलत कार्य कराने चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed