फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nyay Party protested against rising inflation

न्याय पार्टी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nyay Party protested against rising inflation
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते न्याय पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
न्याय पार्टी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में और अपनी मांगों के समर्थन में न्याय पार्टी ने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

शहर के टाउनहाल के मैदान में न्याय पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे जहां पर धरना दिया। न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने देश में बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर के माध्यम से होने चाहिए। देश में शिक्षा, चिकित्सा मुफ्त हो तथा नौकरियों में ओबीसी का आरक्षण कोटा पूर्ण किया जाए। एसपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में लचर पड़ी कानून व्यवस्था बहाल की जाए। न्याय पार्टी सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनावों में सभी स्थानों पर चुनाव लड़ेगी। न्याय पार्टी ने राष्ट्रवादी मोर्चे के बैनर के नीचे सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों में रामरतन धीमान, मांगे राम, पवन पांचाल, सतीश पांचाल, केपी सिंह , जिलाध्यक्ष ओंकार पांचाल, रविंद्र पांचाल, राजेश्वर पांचाल, धर्मपाल विश्वकर्मा, राजेंद्र धीमान, विजय कुमार पाल, पप्पू पांचाल, प्रशांत कुमार आदि शामिल रहे। साथ में आम समाज पार्टी के मोती रामकश्यप, चौधरी वीरसेन शीलेन, भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी के गणेश पाल, बबलू पाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed