फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nutrition campaign against malnutrition, minister organized Annaprashan

Muzaffarnagar News: कुपोषण के विरुद्ध पोषण अभियान, मंत्री ने कराया अन्नप्राशन

Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nutrition campaign against malnutrition, minister organized Annaprashan
कुपोषण के विरुद्ध अभियान संभव-5 का शुभारंभ कर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती कैबिन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराते हुए नवजात बच्चों को भी अन्नप्राशन कराया। महिला कल्याण, बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोगों को जागरूक करें।
महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को विकास भवन सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। कुपोषण के विरुद्ध व्यापक पोषण अभियान संभव-5 का शुभारंभ जागरुकता रैली वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

पोषण रैली में 150 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। रैली के बाद उन्होंने लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिए कि पढ़ाने के साथ-साथ वॉल पेंटिंग के माध्यम से बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराएं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भेंट किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शक्तिशरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed