फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NP Chairman Ziauddin Ansari rode on a bicycle

नप चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी साइकिल पर हुए सवार

Wed, 02 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
NP Chairman Ziauddin Ansari rode on a bicycle
पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने भी बसपा को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। अंसारी मंगलवार को अपने पुत्र जमाल व कई अन्य समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने अमर उजाला से बातचीत में समाजवादी पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में उन्हें सिर्फ धोखा मिला है, लेकिन वह धोखे की राजनीति नहीं करते हैं। बता दें कि जियाउद्दीन अंसारी ने सन 2000 में नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव जीता था। वह 2005 तक चेयरमैन रहे, लेकिन 2006 और 2012 के नगरपालिका चुनाव में वह बहुत कम वोटों के अंतर से हार गए थे। 2017 में फिर से देवबंद की जनता ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें नगरपालिका का चेयरमैन बना दिया। अंसारी ने बताया कि वह 1998 से 2012 तक बसपा में रहे। 2012 के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन 2017 में फिर बसपा में लौट आए थे। अंसारी ने बताया कि बुधवार को वह अपने समर्थकों के संग बैठक करके समाजवादी पार्टी में शामिल होने का अधिकारिक ऐलान कर देंगे। सूत्र बताते हैं कि पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी को समाजवादी पार्टी में ज्वाइन करने में पूर्व विधायक इमरान मसूद की विशेष भूमिका रही है, क्योंकि सोमवार को इमरान मसूद ने देवबंद आकर उनसे मुलाकात कर समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान दिलाए जाने की बात कही थी। इसकी पुष्टि जियाउ्ददीन अंसारी ने की है। अंसारी के साथ सपा ज्वाइन करने वालों में उनके पुत्र जमाल, तंजीम खान और इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed