फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now toll free number will also be seen on contracted roadways buses

Muzaffarnagar News: अब अनुबंधित रोडवेज बसों पर भी लिखा दिखाई देगा टोल फ्री नंबर

Mon, 18 Nov 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now toll free number will also be seen on contracted roadways buses
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की बसों की तरह ही अब अनुबंधित रोडवेज बसों पर टोल फ्री नंबर लिखा दिखाई देगा। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) ने यह आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बस चालक परिचालक वर्दी पहनकर डयूटी पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अनुबंध पर कुछ बसों को लिया हुआ है। जो निगम की बसों की तरह ही यात्रियों को सेवा देते हुए विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती है। निगम की बसों की पहचान उन पर लिखे नंबरों व पहचान चिन्हों से दूर से हो जाती है। यह नंबर व चिन्ह अनुबंधित बसोंं पर नहीं होते।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने अब अनुबंधित बसों पर भी पहचान चिन्ह व नंबर लिखे जाने का निर्णय लेकर आदेश जारी किया है। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया कि बस का चालक व परिचालक वर्दी में हो। बस की भौतिक व यांत्रिक दशा सही हो। बसें निर्धारित कलर कोड में होनी चाहिए। हिन्दी में स्पष्ट अक्षरों में उप्र परिवहन निगम से अनुबंधित व अनुबंध वैधता तिथि लिखी होना चाहिए। बस के पीछे निर्धारित स्थान पर परिवहन निगम हेल्प लाइन व टोल फ्री नंबर लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार निगम की सूचनाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अंकन नहीं होना चाहिए। बस की सीटें सही हालत में हो। बसों में रिफ्लेक्टिव टेप लगे होने चाहिए। बसों के अन्दर व बाहर अनावश्यक स्टीकर न चिपके हों। बस में अग्निशमन यंत्र लगे होने चाहिए।

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के कार्यवाहक एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय से आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। इस बारे में अनुबंधित बसों के चालक व परिचालकों को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed