फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   now student mockery skill in delhi event

अब दिल्ली में हुनर दिखाएंगे शामली के होनहार

Tue, 01 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
now student mockery skill in delhi event
शामली। विज्ञान के क्षेत्र में शामली के होनहार लगातार कमाल दिखा रहे हैं। पहले लिलौन के गौरव ने जेसीबी का मॉडल बनाया, तो कैड़ी के अब्दुल समद ने मेट्रो ट्रेन का मॉडल बनाकर नाम कमाया। अब चार बच्चों ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अलग-अलग विषय पर मॉडल बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इन चारों होनहारों को अक्तूबर माह में दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाली राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया है। इनमें सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल की रिमझिम मित्तल ने अर्थ क्वेक अर्ली वार्निंग पर प्रोजेक्ट बनाया, तो स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा स्पर्शिता वर्मा ने सुपर सिक्योरिटी सिस्टम (ग्लब्ज सिक्योरिटी और बाइक सिक्योरिटी) से जुड़ा उपकरण बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इनके अलावा बीएसएम स्कूल की मानवी चौधरी और एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद के वर्णित सैनी ने अपने अपने प्रोजेक्ट बनाकर प्रदेश स्तर पर नाम कमाया है।

रिमझिम का स्कूल में सम्मान
सोमवार को सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में बाल वैज्ञानिक रिमझिम मित्तल का सम्मान समारोह हुआ। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि रिमझिम ने अर्थ क्वेक अर्ली वार्निंग पर प्रोजेक्ट बनाकर प्रदेश स्तर पर स्कूल के साथ ही शामली का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमझिम मित्तल ने बताया नेपाल में भूकंप से हुई त्रासदी ने उसे झकझोर दिया। उसी को देखकर मन में विचार आया और गुरुजनों की प्रेरणा से यह प्रोजेक्ट तैयार किया। सम्मान समारोह के दौरान स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल और उपप्रबंधक निकुंज मित्तल के अलावा पल्लवी मित्तल, शशि चौहान, ममता संगल, रीना गौतम, दीपा जैन, अरविंद चौधरी, सुधीर शर्मा, संध्या चौधरी, राकेश संगल और अंकित कुमार गर्ग मौजूद रहे। संचालन मनोज शर्मा ने किया।

छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगा यंत्र
छात्रा स्पर्शिता वर्मा ने ऐसा ग्लब्ज बनाया है, जो छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगा। हाथ से लेकर पूरे बाजू तक पहनने वाले ग्लब्ज में अंगुलियों पर कंडक्टर तथा बाजू पर ऑन आफ का स्विच लगाया है। जब कोई छेड़छाड़ करेगा, तो उसे पकड़ने पर जोरदार करंट लगेगा।
छात्रा स्पर्शिता के पिता संजय वर्मा कार पार्किंग चलाते हैं, जबकि मां ममता वर्मा अध्यापिका रही हैं। स्पर्शिता का कहना है कि उन्होंने यह यंत्र छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए बनाया, जिसमें गुरुजनों की प्रेरणा अहम रही।

विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का अभिनंदन
शामली। इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के तहत प्रदेश स्तर के 81 माडलों में से शामली क्षेत्र से चार माडल चुने गए है, जिसमें स्काटिश इंटर नेशनल स्कूल स्पर्शिता वर्मा व पुनीत गर्ग के माडल राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए हैं।


विद्यालय के कोआडिनेटर नितिन मुकेश ने बताया कि प्रदर्शनी में 75 विद्यालयों के 154 माडलों की लखनऊ प्रदर्शनी में जिले के माडलों के चयन होने पर आशु त्यागी ने बच्चों को सम्मानित किया। चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग रितेश गर्ग ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed