फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now only Kanwariyas will walk on Haridwar route: SP

हरिद्वार मार्ग पर अब चलेंगे सिर्फ कांवड़िए : एसपी

Wed, 20 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now only Kanwariyas will walk on Haridwar route: SP
मुजफ्फरनगर। बुधवार से कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है यातायात के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। मुजफ्फरनगर-हरिद्वार मार्ग पर अब कांवड़िये ही चलेंगे। अन्य लोगों के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। आमजन से अपील की गई है कि 21 से 26 जुलाई के बीच हरिद्वार मार्ग पर चलने से बचें।
विज्ञापन

एसपी यातायात कुलदीप कुमार ने बताया कि अब नई व्यवस्था लागू की है। हरिद्वार मार्ग कांवड़ियों के लिए खुला रहेगा जबकि अन्य लोगों के वाहनों के संचालन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा तक चलेगी। जनपद की सीमा पुरकाजी की भूराहेड़ी व खतौली की भंगेला पुलिस चेक पोस्ट तक वन-वे यातायात व्यवस्था बनाई गई है, वह चलती रहेगी। नई व्यवस्था के चलते भारी वाहनों के लिए रामपुर तिराहा से देवबंद व हरिद्वार वाला मार्ग खुला रहेगा, लेकिन यहां पर भी वाहनों को कम किया जा रहा है। हरिद्वार से आकर सीधे मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहन सहारनपुर से वहलना नहीं जाएंगे बल्कि वह जानसठ मार्ग पर पुल के नीचे से सिखेड़ा, मीरापुर, मवाना से मेरठ जाएंगे। इसमें कार आदि वाहनों के लिए भी यहीं व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed