{"_id":"67e92d1a62eb753821075306","slug":"now-e-rickshaw-drivers-will-have-to-give-information-about-criminal-cases-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-142524-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अब ई-रिक्शा चालकों को देनी होगी अपराधिक मुकदमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अब ई-रिक्शा चालकों को देनी होगी अपराधिक मुकदमों की जानकारी
विज्ञापन
-डीएम और एसएसपी के आदेश के बाद यातायात पुलिस हुई सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने अवैध ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ई-रिक्शा का सत्यापन प्रक्रिया को शुरू कर दिया। ई-रिक्शा चालक को अपने बारे में पूरी जानकारी रिक्शा के पीछे लिखनी पड़ रही है। अब चालक को अपने अपराधिक मुकदमों की भी जानकारी यातायात पुलिस को देनी होगी।
डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह नगर में चल रही अवैध ई-रिक्शा के संचालन को लेकर लगातार आदेश जारी कर रहे हैं। अधिकारियों के आदेश पर यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती शुरू की है।
एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने ई-रिक्शा के पीछे सभी चालकों को अपने बारे में जानकारी लिखने के आदेश दिए हैं। कुछ चालकों ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है। अब पुलिस की ओर से एक अन्य आदेश जारी किया गया है, जिसमें चालक को अपने चरित्र के बारे खुद ही सत्यापन करके आवेदन पत्र देना होगा। आवेदन पत्र में चालक अपना पूरा पता, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर, लाइसेंस नंबर, स्थाई पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर के साथ ही अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज अपराधिक मुकदमों का भी जिक्र करेगा।
विज्ञापन
यह आवेदन पत्र यातायात पुलिस कार्यालय, थाना में जमा करना होगा। वहां से संबंधित अधिकारी पूरी जानकारी कर आख्या रिपोर्ट देंगे। आख्या के साथ जारी किए गए आवेदन पत्र पर ई रिक्शा चलाने के लिए अनुमति दी जाएगी। इससे नाबालिगों के ई रिक्शा चलाने पर भी रोक लग सकेगी।
-- -- -- -- -
इन्होंने कहा-
अवैध ई-रिक्शा संचालन व नाबालिग के ई-रिक्शा चलाने पर रोकथाम लगाने के मद्देनजर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ई-रिक्शा के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है।