फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ... now colleges will inculcate the habit of reading books

Muzaffarnagar News: ...अब किताबों को पढ़ने की आदत डालेंगे महाविद्यालय

Mon, 03 Mar 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
... now colleges will inculcate the habit of reading books
मुजफ्फरनगर। मोबाइल पर निर्भर होते विद्यार्थियों को किताबों से जोड़ने के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने नई पहल की है। सात मार्च को महाविद्यालयों में ''पढ़े महाविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय'' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थी अपनी पसंद की पुस्तक शिक्षकों की उपस्थिति में पढ़ेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के दौर में शुरू हुए ऑनलाइन पढ़ाई के चलन ने युवाओं को किताबों से दूर कर दिया है। सभी के पास मोबाइल की उपलब्धता है। किसी टॉपिक को समझना हो या फिर नोट्स तैयार करने हों तो विद्यार्थी ऑनलाइन विकल्प का प्रयोग कर रहे हैं। रील बनाने और देखने में व्यस्त युवा वर्ग अन्य विषयों की किताबों को भी नहीं पढ़ रहे हैं। इसको लेकर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने नई पहल की है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का पुस्तकों की ओर रुझान बढ़ाने के उदे्दश्य से यह कार्यक्रम तैयार किया गया है। सभी छात्र-छात्राओं को एक घंटे के लिए महाविद्यालय परिसर में एकत्रित किया जाएगा, जहां वे अपनी पसंद की पुस्तक को पढ़ेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षक और कर्मचारी वर्ग भी शामिल होकर किताब को पढ़ने का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो और वीडियो करनी होगी अपलोड
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन ने बताया कि ''पढ़े महाविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय'' कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसमें प्रतिभागी का नाम, पता, मोबाइल नंबर अंकित होगा। परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर जियो टैग फोटोग्राफ और 30 सेकेंड का वीडियो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed