फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notorious Sanjeev Jeeva's name echoed in the dispute of socialists

Muzaffarnagar News: समाजवादियों की तकरार में गूंजा कुख्यात संजीव जीवा का नाम

Sat, 15 Apr 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Notorious Sanjeev Jeeva's name echoed in the dispute of socialists
- जिलाध्यक्ष ने कोषाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे का जिक्र भी किया
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष का यह बयान हो रहा वायरल



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव से एन पहले समाजवादी पार्टी में छिड़ी अंदरुनी तकरार जारी है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल का नाम लेकर कुख्यात संजीव जीवा और रंगदारी के मुकदमे का जिक्र किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद सपा नेताओं में खींचतान और अधिक बढ़ गई। जिलाध्यक्ष निकाय चुनाव की बैठक के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं।

नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद से सपा में खेमेबंदी शुरू हो गई थी। पूर्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बृहस्पतिवार को 128 लोगों की सूची जारी कर सपा छोड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की। सपा छोड़ने वालों को उन्होंने भाजपा की बी टीम के सदस्य बताया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप का जिक्र भी किया।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान ही जिलाध्यक्ष ने सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक उन्होंने नियमानुसार हिसाब नहीं दिया है। इसके लिए वह चिट्ठी भी जारी करेंगे। कोषाध्यक्ष पर पिछले साल दर्ज रंगदारी के मुकदमे का जिक्र भी छेड़ा गया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के खातों की बैंक डिटेल मिली है। गठबंधन की सीटों पर फैसले के लिए लखनऊ में बैठक हैं, जिसमें शामिल होने के लिए वह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले अपना दामन देखें सचिन अग्रवाल : जिया चौधरी

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने एक बयान में कहा था कि सचिन अग्रवाल पर संजीव जीवा गैंग के सदस्य होने का आरोप लगा था, क्या वह उस पर जवाब दे सकते हैं। मुझे जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाया है। वह कोषाध्यक्ष थे, पार्टी ने उनकी मदद की और वह यह भी नहीं भूले कि वो मुकदमा अभी चल रहा है। रंगदारी का मुकदमा उनके खिलाफ लिखा गया। अपना दामन देखें पहले।


अभी नए-नए जिलाध्यक्ष बने हैं जिया : सचिन अग्रवाल

सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल का कहना है कि जिया चौधरी अभी नए-नए जिलाध्यक्ष बने हैं। हमने पूर्व जिलाध्यक्ष को पूरा हिसाब दिया है। संगठन की नीति के हिसाब से जिलाध्यक्ष ने बात नहीं की है। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, उसके लिए वह अपने करीबियों से विचार विमर्श कर रहे हैं, इसके बाद ही इस विषय में कुछ कहेंगे।





इस बदलाव के बाद मचा है घमासान

समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों ही जिया चौधरी एडवोकेट को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा प्रदेश स्तर से पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी को महानगर अध्यक्ष, सलीम मलिक को महानगर सचिव, सोमपाल कोरी को जिला उपाध्यक्ष, विकिल कुमार उर्फ गोल्डी अहलावत को जिला महासचिव बनाया गया है। जिला संगठन में बदलाव के बाद से सपा की अंदरूनी तकरार शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह रूठों को मनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed