फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notices sent to female physicians

सीएमओ ने महिला चिकित्सकों को भेजा नोटिस    

Sun, 19 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notices sent to female physicians
चिकित्सक
पुरकाजी में भ्रूण मिलने के बाद सील किए गए क्लीनिकों की महिला चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजे हैं। दोनों महिला चिकित्सकों से क्लीनिक और डॉक्टरी के कागजात दिखाने के लिए कहा है। सर्टिफिकेट न दिखाने पर विभाग दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।       
विज्ञापन


पुरकाजी के धमात मार्ग पर गत सप्ताह कूड़े के ढेर पर भ्रूण मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में महिला चिकित्सक शायना परवीन और संध्या राजपूत के क्लीनिक को सील किया था। विभागीय अधिकारियों ने माना था कि पुरकाजी में किसी चिकित्सक को एमटीपी का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में यह भ्रूण कहां से आए हैं। 
विज्ञापन


संदिग्धता के घेरे में आए चिकित्सकों पर जांच बैठा दी गई। साथ ही सीएमओ ने छापामारी के दौरान क्लीनिक छोड़कर फरार हुई दोनों महिला चिकित्सकों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। दोनों महिला चिकित्सकों से डॉक्टरी के सर्टिफिकेट दिखाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय तक सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, दोनों महिला चिकित्सक क्लीनिक पर सील लगने के बाद से ही भूमिगत हैं। डिप्टी सीएमओ बीके ओझा ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को नोटिस भेजकर प्रमाण-पत्र मांगे गए हैं। किस अनुमति पर क्षेत्र में क्लीनिक चला रहे हैं। इसकी भी जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा भी विभाग अपने स्तर से क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed