फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to the parties occupying the land of Liaqat Ali's family

Muzaffarnagar News: लियाकत अली के परिवार की जमीन पर काबिज पक्षकारों को नोटिस

Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Notice to the parties occupying the land of Liaqat Ali's family
म​स्जिद प्रकरण को लेकर बैठक करते हिंदू संगठनों के पदा​धिकारी :
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की जमीन पर बनाई गई मस्जिद और दुकानों को पिछले महीने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। संपत्ति पर काबिज पक्षकार और किराएदारों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर खाली करने के लिए कहा गया है। उधर, हिंदू संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा से मिलेंगे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से पिछले महीने दुकानों और संबंधित जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था। प्रशासन ने संपत्ति पर काबिज मुजीबुल इस्लाम, कारी जाकिर, मौलाना इकराम समेत चार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह घोषित की गई थी शत्रु संपत्ति
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने पिछले साल 10 जून को तत्कालीन डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एमडीए सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और पालिका के ईओ से मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 930 पर दुकानों का किराया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली को जमा किया जा रहा है। आरोपी पक्ष ने 10 नवंबर 1937 का एक पत्र दिया, जिसके आधार पर बताया गया कि संपत्ति वक्फ बोर्ड में दर्ज है। इसके अलावा कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस जांच के बाद संपत्ति को निष्क्रांत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद शत्रु संपत्ति विभाग की टीम ने मस्जिद का सर्वे किया था। शत्रु संपत्ति घोषित करने के लिए मामले सुनवाई लखनऊ में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
इनसेट
रुस्तम अली खान के नाम से वक्फ

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के पिता नवाब रुस्तम अली खान वक्फ के नाम की जमीन पर बनाई मस्जिद पर विवाद है। मस्जिद की देखरेख कर रहे मुतवल्ली मुजीबुल इस्लाम ने संपत्ति को अपना बताते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन में वाद दाखिल किया था। प्रकरण में सुनवाई चल रही है।


हनुमान चालीसा का पाठ नहीं, डीएम से मिलेंगे
मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष संजय अरोरा ने बताया कि शत्रु संपत्ति के सामने हनुमान चालीसा के पाठ के प्रकरण में संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारियों की आपातकाल बैठक बुलाई गई। प्रशासन के आश्वासन पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब पदाधिकारी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर बागेश अग्रवाल, सरिता अरोड़ा , रेनू चौधरी, सुनीता मलिक, कमलदीप, लोकेश सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed