{"_id":"672bc96553b44ececb0863b4","slug":"notice-to-parking-contractor-for-fraud-clarification-sought-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-133445-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फर्जीवाड़े पर पार्किंग ठेकेदार को नोटिस, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फर्जीवाड़े पर पार्किंग ठेकेदार को नोटिस, स्पष्टीकरण तलब
Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका केअधीन शहरी क्षेत्र में चल रही पार्किंग के दौरान वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली मामले में जांच शुरू हो गई है। आरोपी ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
दो दिन पहले पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टाउन हाल मैदान में चल रही पार्किंग का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वाहन पार्किंग पर निर्धारित से दोगुना शुल्क वसूलने का मामला पकड़ा था। एक कार चालक से उन्होंने निर्धारित शुल्क 30 से ज्यादा 70 रुपये वसूलने की पर्ची पकड़ी और रसीद बुक भी जब्त कर ली थी। उन्होंने प्रकरण के जांच के आदेश दिये थे। मामले की जांच कर रहे कर निर्धारण अधिकारी नरेश शिवालिया ने बताया कि टाउन हाल मैदान की पार्किंग का ठेका सुनील कुमार के नाम छोड़ा गया है। ठेकेदार सुनील को निर्धारित से अधिक शुल्क वसूलने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। ठेकेदार से सात दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निर्देशित किया गया है कि सभी ठेकेदार पार्किंग पर बोर्ड लगाकर निर्धारित शुल्क प्रदर्शित करें। ठेकेदार से यह भी पूछा गया है कि पूर्व में यहां पर शुल्क दर्शाने के लिए बोर्ड लगवाया गया था। वह क्यों और किसने हटाया। उन्होंने बताया कि टाउन हाल सहित शहर में तहसील सदर, रेलवे स्टेशन पर दो, कुल चार स्थानों पर वाहन पार्किंग का ठेका छोड़ा हुआ है। इनके ठेकेदारों को भी नोटिस देकर अनुबंध के आधार पर शर्तों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।