{"_id":"62210843433a6865ba6402f9","slug":"notice-to-be-served-on-javed-habib-preparing-to-file-charge-sheet-muzaffarnagar-news-mrt5791348114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद हबीब को तामील कराए नोटिस, आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जावेद हबीब को तामील कराए नोटिस, आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिला के बालों में थूकने के प्रकरण में पुलिस ने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को दिल्ली में नोटिस तामिल कराए है। अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है।
बड़ौत निवासी पूजा गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि तीन जनवरी को वह अपने पति और स्टाफ के साथ किंग विला मंसूरपुर में सेमिनार में शामिल होने गई थी। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की कटिंग के लिए उन्हें मंच पर बुलाया। सीट पर बैठाकर पहले सिर पर झटका मारा और बालों में दो बार थूका। यह बोला कि मेरे थूक में जान है। इस बारे में 6 जनवरी को थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले के विवेचक दारोगा सर्वेश कुमार ने बताया कि आरोपी जावेद हबीब से उनकी मोबाइल पर बात हुई थी। उन्होंने दिल्ली के पटेल नगर में उन्हें बुलाया था। वहां उन्हें नोटिस तामील करा कर बताया गया कि वह अपना पक्ष कोर्ट में रखें। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला एक आयोजन से जुड़ा है। इसलिए दो आयोजकों को भी आरोपी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
जावेद हबीब के खिलाफ आइपीसी की धारा 355 व 504 के अलावा महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 व आपदा प्रबंधक अधिनियम 2005 की धारा 56 के तहत मुकदमा दर्ज है।
हिंदू संगठनों ने किया था हंगामा
महिला के सिर में थूकने का वीडियो वायरल हुआ था तो हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए थे। तब कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर थाने पहुंच कर हंगामा किया था। ज्ञापन देकर कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की थी।
इन्होंने कहा
मंसूरपुर थाने में जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस मामले में कार्रवाई पूरी कर पुलिस द्वारा जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी- अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।