{"_id":"5efcc3428ebc3e42ee104f65","slug":"notice-issued-to-the-manager-of-krishna-palace-muzaffarnagar-news-mrt489141086","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा पैलेस के प्रबंधक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा पैलेस के प्रबंधक को नोटिस जारी
विज्ञापन
कृष्णा पैलेस के प्रबंधक को नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के नदी मंदिर रोड़ पर बने कृष्णा पैलेस के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। प्रबंधक पर बिना अनुमति के भीड़ भाड़ भरी शादी करने का आरोप है। आरोप है कि 10-15 दिन पहले इस पैलेस में हुई शादी में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाला वृद्ध भी शामिल हुुआ था। शादी में करीब 500 लोग शामिल हुए थे।
ईओ ओमगिरी ने बताया कि कृष्णा पैलेस का प्रबंधक आशीष कुमार शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। उसके बेंक्वेट हॉल में शादियों में भीड़ रहती है। किसी भी शादी में की अनुमति नहीं ली जाती। नगर पंचायत द्वारा प्रबंधक को जारी किए गए नोटिस में छह बिंदुुओं पर जवाब मांगा गया है। जवाब सही न मिलने पर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। ईओ ने बताया कि इस बेंक्वेट हॉल में 15 दिन पहले शादी संपन्न हुई थी, जिसमें करीब 500 लोग शामिल हुए थे। कोरोना पॉजिटिव पाने वाला वृद्ध भी इस शादी में शामिल हुआ था। नगर पंचायत द्वारा नोटिस की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को भी भेजी गई है।