फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not increasing the price of sugarcane is injustice to the farmers.

Muzaffarnagar News: गन्ने का दाम नहीं बढ़ाना किसानों के साथ अन्याय

Sun, 10 Dec 2023 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Not increasing the price of sugarcane is injustice to the farmers.
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि महंगाई नियंत्रण के नाम पर गन्ने के दाम न बढ़ने देना किसानों के साथ अन्याय है। प्रदेश सरकार को हरियाणा के दाम 386 और पंजाब में किसानों को मिल रहे दाम 391 प्रति क्विंटल पर ध्यान देने की जरूरत है। गन्ने का पर्याप्त मूल्य नहीं बढ़ाया तो किसान चुप नहीं बैठेंगे।
गांव करोदा महाजन में चौधरी धर्मवीर सिंह मलिक के आवास पर आंदोलन जन कल्याण की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि एक क्विंटल गन्ने से कम से कम 10 लीटर एथेनॉल बनता है और गन्ने के जूस से बनने वाले एथेनॉल की कीमत 65.60 रुपये है, जिसको चीनी उद्योग के दबाव में 2023-24 के लिए और बढ़ाने की तैयारी थी, लेकिन केंद्रीय, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्रालय ने सात दिसंबर से गन्ने के रस से बनने वाले एथेनॉल उत्पादन पर ही रोक लगा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सीजन चीनी मिल मालिकों ने जितने चीनी के दाम बढ़ा दिए हैं, सरकार को कम से कम उसी अनुपात में गन्ने के दाम बढ़ाने चाहिएं। सरकार को चेताते हुए कहा कि अधिकारियों की सलाह और पूंजीपतियों के दबाव में किसानों के साथ नाइंसाफी पर वह चुप नहीं बैठेंगे। मौजूद किसानों ने एक सुर में 450 रुपये गन्ना मूल्य की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के भट्ठा मालिकों को तत्काल मार्च से जून कोयला अनुमति देने की अपनी मांग को भी दोहराया। बैठक की अध्यक्षता महिपाल प्रधान और संचालन ऋषि पाल ने किया। इस मौके पर करणवीर प्रधान, उदयवीर प्रधान, योगिंदर, कृष्णपाल कुरावा, राधेश्याम खरड़, संसार सिंह, सत्येंद्र प्रधान, उमेश मलिक लांक, लाला कालूराम, देशपाल सिंह, राजकुमार, मेंगीद्र सिंह, जगत सिंह ठेकेदार, अशोक कुमार, श्याम सिंह, विश्वास राणा, प्रशांत राठी, प्रवेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed