{"_id":"6599485fcf420f35a70bf1f8","slug":"not-increasing-the-price-of-sugarcane-is-atrocity-on-farmers-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-14606-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य न बढ़ाना किसानों पर अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य न बढ़ाना किसानों पर अत्याचार
विज्ञापन
-मासिक बैठक में सपाइयों ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा की मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का आधा सीजन निकल गया है, प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। भाजपा को किसानों की कोई चिंता नहीं है।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। दोगुनी आय का वादा करने वाली भाजपा यह गणित नहीं समझा पाई कि यह आय दोगुनी होगी कैसे। लागत बढ़ती जा रही है और आमदनी घटती जा रही है। सरकार गन्ना मूल्य तक घोषित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी ने कहा कि बेरोजगारी, विकराल महंगाई व किसानों, मजदूरों, नौजवानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए मोदी योगी सरकार धार्मिक मुद्दों को उठाकर वोट हड़पने की साजिश रच रही है। उन्होंने जनता को सावधान करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर फ्लॉप भाजपा सरकार से महंगाई बेरोजगारी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल करे। सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी, जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, सोमपाल सिंह भाटी, आमिर कासिम, धर्मेन्द्र कुमार नीटू आदि मौजूद रहे।