फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not a single farmer was billed on meter basis: Tomar

मीटर के आधार पर एक भी किसान को बिल नहीं भेजा : तोमर

Sat, 18 Feb 2023 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Not a single farmer was billed on meter basis: Tomar
सिसौना में विकास कार्य देखने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद कुंवर भार
- निवेश से प्रदेश में 93 लाख से अधिक को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

- ऊर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत का हो रहा निवेश

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि नलकूप पर बिजली मीटर के हिसाब से प्रदेश के एक भी किसान को बिल नहीं भेजा गया गया है। निवेश से प्रदेश में 93 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। 20 प्रतिशत निवेश ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहा है। जिले में रुकी सरकारी योजनाओं में तेजी आएगी।
विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पहली बार प्रदेश में 33.50 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत निवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। कुल निवेश का 20 प्रतिशत अकेले ऊर्जा क्षेत्र में है। इस निवेश से प्रदेश में 93 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में विकास की गति तेजी के साथ बढे़गी।
विज्ञापन

किसानों के नलकूपों पर मीटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक भी किसान को आज तक नलकूप के मीटर के आधार पर बिल नहीं भेजा गया। विपक्ष के लोग बिना बात हो हल्ला करते हैं। बिजली की खपत देखने के लिए ये मीटर लगाए गए हैं। गन्ना मूल्य पर उन्होंने कहा कि सरकर का फोकस गन्ना भुगतान पर है। 44 लाख गन्ना उत्पादकों पर सरकार का फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सारी योजनाएं प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को लेकर हैं। जिले में चल रहे पीएम आवास योजना के सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे। एक जनपद एक उत्पाद में गुड़ को लेकर शासन में जो प्रस्ताव गए हैं। उन सभी को स्वीकृत कराया जाएगा। एसडी प्रकरण में प्रशासन अपना काम करेगा। इस दौरान एमएलसी वंदना वर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, नितिन मलिक, अचिंत मित्तल, अभिषेक चौधरी, पुरूषोत्तम और साधना सिंघल मौजूद रहे।


सिसौना के विकास कार्य देखने पहुंचे प्रभारी मंत्री
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने गांव सिसौना के विकास कार्यों का अवलोकन किया। उनके साथ बिजनौर के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह और प्रधान सरोज ललित सिंह भी पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिसौना गांव के विकास से अन्य गांव के लोगों को सीख लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने पर प्रधान को बधाई दी। अधिकारियों को गांव के विकास के लिए निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, बीएसए शुभम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed