फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Non -community people attacked for burning firecrackers

Muzaffarnagar News: पटाखा जलाने पर गैर समुदाय के लोगों ने किया हमला

Sun, 03 Nov 2024 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Non -community people attacked for burning firecrackers
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ले में गोवर्धन पूजा के दौरान जलाए गए पटाखे से नाराज होकर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। हमले में बाप, बेटी व बेटे को चोट आई हैं। घटना से क्षेत्र में तनाव है। सीओ सिटी ने पहुंचकर मामला संभाला। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


घटना स्थल वाले मोहल्ले में अधिकांश परिवार मुस्लिम हैं। एक हिंदू परिवार वहां रहता है। शनिवार को यह परिवार गोवर्धन पूजा कर रहा था। इस दौरान परिवार के नाबालिग बेटे ने गली में पटाखा जला दिया। इससे सामने रहने वाले परिवार के लोग शफीक, आसिफ और वाजिद आदि नाराज हो गए। आरोप है कि आरोपी परिवार के लोगों ने पटाखा जलाने वाले नाबालिग व उसके पिता तथा बहन के साथ मारपीट की। तीनों को चोट आई हैं। शोर मचाने पर आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए। सीओ सिटी व्योम बिंदल सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गए। हमलावर पुलिस को देखकर भाग गए। क्षेत्र में पुलिस तैनात है। सीओ सिटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed