फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nomination papers started selling in Muzaffarnagar

नामांकन पत्रों की बिक्री हुई शुरू

Sat, 27 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers started selling in Muzaffarnagar
नामांकन पत्रों की बिक्री हुई शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एडीएम वित्त आलोक कुमार को इसमें अलग से निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उधर, निर्वाचन आयोग वर्ष 2021 के लिए निर्देशिका जारी कर दी है, जिसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों को नामांकन पत्रों के साथ दाखिल करने वाले अभिलेख, प्रपत्र प्रस्तुत करने के बारे में जानकारी दी है।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने जारी नोटिफिकेशन में बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन सात और आठ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच नौ एवं दस अप्रैल को होगी। नाम वापसी 11 अप्रैल को तीन बजे तक हो सकेगी। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित हो जाएंगे। 19 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना होगी। मतगणना दो मई को होगी। जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के तहत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ताहिर ने खरीदा पहला नामांकन पत्र
चरथावल। पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है। एडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि दधेडू कलां के वार्ड संख्या 9, 10, 11 और 12 से ताहिर ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पहला नामांकन पत्र खरीदा। इनके अलावा तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed