फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Noise' of the Hindu noise

‘शोरगुल’ पर हिंदू संगठनों का शोर

Fri, 03 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Fri, 03 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
'Noise' of the Hindu noise
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। कस्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिलीज होने वाली ‘शोरगुल’ फिल्म का विरोध किया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 28 जून को रिलीज होने  जा रही शोरगुल फिल्म पर विधायक संगीत सोम की छवि खराब करने पर ऐतराज जताया।

दर्जनों कार्यकर्ता थानाध्यक्ष शोएब खान को थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। विवादित फिल्म के निदेशक और कलाकारों का पुतला फूंकने पर पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बावजूद थाने से जाकर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर फिल्म के किरदारों का पुतला फूंका। इससे पूर्व कस्बे में आयोजित बैठक में भाजयुमो जिला मंत्री प्रवीण राणा ने कहा कि फिल्म में किरदार द्वारा दर्शाई गई भूमिका का मकसद सरधना एमएलए ठाकुर संगीत सिंह सोम की छवि को अपमानित करना है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फिल्म रिलीज करने का प्रयास किया तो प्रदेश में आंदोलन होगा। 
विज्ञापन


बजरंग दल नेता अंकुर राणा ने दंगे पर बनी फिल्म को षड्यंत्र के तहत हिंदूवादी नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया है। बकौल राणा, इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा नेता राहुल  राणा, अर्जुन सिंह, लव गर्ग, मोंटी सिंह, मोनू राणा, अभिनव, योगेंद्र, शुभम पाल, मेघराज, कबीर, अजय, धर्मेंद्र सिंह. मोहन बिरालसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतौली में सिनेमाघर को दी फूंकने की चेतावनी
तौली। मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म शोरगुल रिलीज होने से पूर्व सरधना भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम के समर्थक एवं क्षत्रिय समाज के लोग भड़क उठे। गुस्साए क्षत्रिय समाज के लोगों ने जानसठ तिराहे पर फिल्म के निर्माता व निर्देशक का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। 

जीटी रोड स्थित धर्मकांटा पर शुक्रवार की सुबह क्षत्रिय समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ठाकुर अनिल पुुंडीर ने कहा कि शोरगुल फिल्म में कुछ दृश्य आपत्तिजनक हैं। क्षत्रिय समाज के लोगों में इस फिल्म को लेकर भारी रोष है। लोगों ने चेतावनी दी कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक न लगी तो, उनको मजबूर होकर सिनेमाघरों को फूंकना पड़ेगा। इसके बाद लोगों ने जानसठ तिराहे पर पहुंच कर फिल्म निर्माता व निर्देशक का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में सुधीश पुंडीर, विनोद ठाकुर, प्रवीण सठेड़ी, विनोद सठेड़ी, विक्की, दीपक पुंडीर, आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed