फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Noida movement will be decided on 23 December in Sisauli

Muzaffarnagar News: सिसौली में 23 दिसंबर को होगा नोएडा आंदोलन पर फैसला

Sun, 15 Dec 2024 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Noida movement will be decided on 23 December in Sisauli
मुजफ्फरनगर। नोएडा में चल रहे किसान आंदोलन को धार देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 15 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिसौली पहुंचकर भविष्य के आंदोलन की रणनीति तैयार की। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शासन-प्रशासन के 23 दिसंबर तक का समय है। नोएडा के किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि रविवार को किसान भवन पहुंचे। ताऊ देवीलाल पुस्तकालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में जेल गए किसान नेताओं को रिहा करने, 10 फीसदी भूखंड देने, नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू करने समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को महापंचायत बुलाई गई है। नोएडा के मुद्दे पर फैसला करेंगे। नोएडा के किसान अकेले नहीं है। देश में बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है। जिलाध्यक्ष नवीन राठी, पवन खटाना, ओमपाल मलिक, पवन तेवतिया समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed