{"_id":"5ecaa06e8ebc3e90343d69ba","slug":"nodal-officers-angry-after-seeing-dirt-in-hotspot-village-muzaffarnagar-news-mrt483218566","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट गांव में गंदगी देख नाराज हुए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट गांव में गंदगी देख नाराज हुए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
चरथावल के सैदपुरा में प्रधान से जानकारी लेते नोडल अधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हॉटस्पॉट गांव में गंदगी देख नाराज हुए नोडल अधिकारी
मुजफ्फरनगर, चरथावल। शासन के नोडल अधिकारी आरएन यादव ने हॉटस्पॉट गांव सैद नंगला में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सैद नंगला, लुहारी खुर्द और सैदपुरा में सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
रविवार को नोडल अधिकारी ने आईजी पब्लिक स्कूल में संचालित क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार इंद्र देव शर्मा और लेखपाल लोकेश कुमार से केंद्र पर रहने वाले 64 कामगारों के बारे में जानकारी ली। पॉजिटिव केस मिलने वाले हॉटस्पॉट गांव सैद नंगला में गंदगी देख नाराज हुए। उन्होंने सील करने के लिए बल्लियों को जमीन में गड्ढा कर दबाकर दबाने के आदेश बीडीओ राजेंद्र कुमार को दिए। प्रधान से कहा कि गांव में सैनिटाइजेशन और सफाई में कोताही नहीं हो। बाहर से आने वाले के बारे में तत्काल प्रशासन को सूचित कर क्वारंटीन कराएं। ग्राम निगरानी समिति को सक्रिय करने पर जोर दिया। वहां से लुहारी खुर्द में होम क्वारंटीन किए नवेद के घर निरीक्षण किया। उस गली में नाली अवरुद्ध होने पर ग्राम सचिव से पूछा। प्रधान के पति तमरेज ने नाली की तत्काल सफाई कराने की बात कही। सैदपुरा गांव में प्रधान जमील के साथ क्वारंटीन किए लोगों के बारे में जानकारी ली। होम क्वारंटीन किए दो परिवारों के घर जाकर जांच की। वहां भी गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।